Headlines

Assam Elephant Raja Airlifted to Jamnagar Vantara


  • Hindi News
  • National
  • Assam Elephant Raja Airlifted To Jamnagar Vantara | Anant Ambani Initiative

जामनगर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

असम में सात हफ्ते का हाथी ‘राजा’ जन्म से ही जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मां की लात से उसके पिछले दाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई थी। वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। मां का दूध भी नहीं मिला।

कई दिनों से वनतारा की टीम उसका इलाज कर रही थी, लेकिन हालत गंभीर है। अब अनंत अंबानी की पहल पर राजा को एयरलिफ्ट कर जामनगर के वंतारा पहुंचाया गया है।

राजा का जन्म 2 अक्टूबर को गोगामुख में हुआ था। जन्म के समय ही उसकी मां ने घबराहट में लात मार दी थी, जिससे जांघ की हड्डी टूटकर खिसक गई थी।

वंतारा की टीम 8 अक्टूबर को असम पहुंची थी। एक्सरे के बाद प्लास्टर चढ़ाया। घाव भरे। विशेष सहारा देकर मां के दूध का विकल्प दिया। मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे उसकी देखभाल की शरीर में थोड़ी जान आने के बाद शुक्रवार को उसका एयरलिफ्ट किया गया।

इलाज से लेकर एयरलिफ्ट तक की 6 तस्वीरें…

शरीर पर जगह-जगह गहरे घाव थे, जिन्हें भरने में मेडिकल टीम को करीब 15 दिनों का समय लगा।

शरीर पर जगह-जगह गहरे घाव थे, जिन्हें भरने में मेडिकल टीम को करीब 15 दिनों का समय लगा।

एयरलिफ्ट से एक दिन पहले मालकिन रात भर राजा को दुलारती रही।

एयरलिफ्ट से एक दिन पहले मालकिन रात भर राजा को दुलारती रही।

पाहूमारा गांव से एंबुलेंस से गुवाहाटी एयरपोर्ट लाया गया।

पाहूमारा गांव से एंबुलेंस से गुवाहाटी एयरपोर्ट लाया गया।

चार घंटे की उड़ान के लिए राजा के आकार का स्पेशल बॉक्स बनाया गया था।

चार घंटे की उड़ान के लिए राजा के आकार का स्पेशल बॉक्स बनाया गया था।

राजा को स्पेशल बॉक्स में रखकर प्लेन में पहुंचाया गया।

राजा को स्पेशल बॉक्स में रखकर प्लेन में पहुंचाया गया।

शुक्रवार सुबह गुवाहाटी से जामनगर पहुंचाया गया।

शुक्रवार सुबह गुवाहाटी से जामनगर पहुंचाया गया।

सिर पर घाव के चलते लंबे इलाज की जरूरत

मां का दूध न मिलने और चल-फिर न पाने से राजा को कई परेशानियां हुईं। लगातार लूज मोशन हुए, जिससे वह कमजोर होता चला गया । इसके चलते वह क्लेबसिएला न्यूमोनिया बैक्टीरिया से संक्रमित हो गया था। कई बार ब्लड शुगर कम हुई और लिवर पर दबाव बढ़ा।

बीमार होने के चलते लगातार लेटे रहने से सिर पर भी गहरे घाव हो गए हैं। एंटीबायोटिक, तरल पदार्थ और विटामिन से इलाज हुआ। अब वंतारा के अस्पताल में हड्डी का विशेष इलाज और पोषण पर ध्यान दिया जाएगा। चोट की गंभीरता को देखते हुए जीवनभर चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।

———-

ये खबर भी पढ़ें…

वनतारा से इलाज करवाकर 13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी हथिनी महादेवी:हजारों लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया

हथिनी माधुरी, जिसे कोल्हापुर में महादेवी के नाम से जाना जाता है, करीब 13 महीने बाद गुजरात के वनतारा से महाराष्ट्र के कोल्हापुर लौट आई है। यहां नांदणी गांव स्थित जैन मठ पहुंचने पर शनिवार रात हजारों लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।