Headlines

'अकवान' साइक्लोन का असरः भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट:बिहार के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे, 40 किमी की रफ्तार से चल सकती हवा




बिहार में नवंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आमतौर पर इस समय ठंड बढ़ने और सुबह-शाम धुंध छाने का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से राज्य का मौसम बदला हुआ है। आज यानी 21 नवंबर को बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मौसम का सबसे ज्यादा असर पूर्वी बिहार में देखने को मिल सकता है। भागलपुर और कटिहार जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बादलों की वजह से दिन में धूप कमजोर रहेगी, जबकि बारिश और हवा के कारण मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट 21 नवंबर को भागलपुर और कटिहार के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूर्वी और मध्य बिहार के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बादल छाने और बारिश के कारण दिनभर मौसम सामान्य से अलग रह सकता है। पटना में बादल, बूंदाबांदी की संभावना राजधानी पटना में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पटना में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। बादलों के कारण धूप का असर कम रहेगा। हालांकि, पटना में भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। शहर में हल्की बारिश और मौसम में बदलाव की स्थिति बन सकती है। 22 नवंबर तक सक्रिय रहेगी पूर्वी हवा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 20 से 22 नवंबर तक पूर्वी हवाओं का प्रवाह बना रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में विकसित मौसमी सिस्टम के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है। इसी नमी के चलते राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बादल बनने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की स्थिति बन रही है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के झोंके भी चल सकते हैं। मौसम का यह बदलाव अगले दो दिनों तक प्रभावी रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *