![]()
पंजाब की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के परिवार ने ही उसके कत्ल की पैरवी बंद कर दी है। बठिंडा की कोर्ट में चालान पेश होने के बाद उसकी मां और भाई गवाही देने ही नहीं आए। पहली बार कोर्ट ने उनका जमानती वारंट निकाला लेकिन 19 नवंबर को दूसरी सुनवाई में भी वह नहीं आए। जिस वजह से कोर्ट ने आगे की तारीख डाल दी। कंचन की मां और भाई गवाही क्यों नहीं दे रहे और कोर्ट से गैरहाजिर क्यों हैं, इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। लुधियाना में रहने वाला उनका परिवार भी इस बारे में किसी से बात नहीं कर रहा है। बठिंडा पुलिस का तर्क है कि हम कोर्ट में चालान पेश कर चुके हैं। कत्ल केस में नामजद सारे आरोपी अरेस्ट किए जा चुके हैं। मां-भाई की गैरहाजिरी से ट्रायल आगे नहीं बढ़ रहा
बठिंडा पुलिस के मुताबिक कोर्ट में पेश किए चालान में कंचन की मां गिरजा देवी और भाई नरेश कुमार को मुख्य गवाह बनाया गया है। सुनवाई की 2 तारीखों में वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस वजह से ट्रायल की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है। कोर्ट ने दोनों बार उन्हें गवाही के लिए तलब किया था। इसके बावजूद वह कोर्ट में नहीं आ रहे। 19 नवंबर को दूसरी बार गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई 15 दिसंबर तक के लिए डाल दी। कमल कौर भाभी की हत्या का कैसे चला पता कमल कौर भाभी कत्ल के आरोपी कैसे पकड़े गए
Source link
इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी से परिवार ने बनाई दूरी:मां-भाई कोर्ट में गवाही देने नहीं आ रहे; लुधियाना से बुला बठिंडा में कत्ल किया था
