![]()
मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान हथियार लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में राधामोहन ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर कुछ लोगों पर हथियार के बल पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पंचायती के बाद घर लौट रहे थे राधामोहन मामला भटहा पंचायत के कचहरिया टोला का है। राधामोहन ठाकुर के आवेदन के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर पंचायती की तारीख तय की गई थी। उन्होंने अपने पक्ष के पंचों को भी इसमें शामिल होने के लिए कहा था। इसके बाद वह घर लौट रहे थे। हथियार लेकर दौड़ाने का लगाया आरोप राधामोहन का आरोप है कि रास्ते में बृजकिशोर ठाकुर के कहने पर उनके छोटे भाई चंकी ठाकुर हथियार लहराते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़े। आवेदन में लालू ठाकुर और चोकट ठाकुर पर भी इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। राधामोहन ने बताया कि हथियार लेकर अपनी ओर आते देखकर वह जान बचाने के लिए भागे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जमीन विवाद को लेकर गांव में तनाव वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। राधामोहन ने आवेदन में अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा है कि विपक्षी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस कर रही वीडियो की जांच सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जमीन विवाद में युवक ने हथियार लहराया:मोतिहारी के सुगौली में वीडियो वायरल, जान से मारने की कोशिश का आरोप
