![]()
कटिहार में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) नागेश्वर महतो की सड़क पर गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज में एक दुकान के पास हुई। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, नागेश्वर महतो दुकान से मोबाइल फोन पर बात करते हुए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद उनकी मौत हो गई। नागेश्वर महतो मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले थे। वे पहले श्यामपुर थाना में पदस्थापित थे। करीब छह महीने पहले उनका तबादला सहायक थाना में किया गया था। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार साल बाकी थे। पुलिस केंद्र में दी गई शोक सलामी 18 नवंबर 2026 को पुलिस केंद्र, कटिहार में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। कटिहार पुलिस ने शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और संबल मिलने की कामना की।
Source link
कटिहार-दुकान से निकलते ही सड़क पर गिरे SI, मौत:CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस केंद्र में SP ने दी शोक सलामी
