![]()
मंगलवार देर रात दानापुर के फक्कड़ महतो घाट पर छठ पूजा और लक्ष्मी पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। घाट पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं थे।
गंगा घाट पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी और रोशनी भी पर्याप्त नहीं थी। अंधेरे में श्रद्धालु और पूजा समितियों के लोग प्रतिमाएं विसर्जित करने पहुंचे।
घाट पर एसडीआरएफ की टीम, नाविक और गोताखोर तैनात नहीं थे। पुलिस भी वहां मौजूद नहीं थी।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि छठ और लक्ष्मी पूजा के आयोजनों की जानकारी पहले से होने के बावजूद विसर्जन के लिए सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उनका कहना है कि सुरक्षा के अभाव में कोई अप्रिय घटना हो सकती थी।
Source link
फक्कड़ महतो घाट पर बिना सुरक्षा इंतजाम प्रतिमा विसर्जन:छठ और लक्ष्मी पूजा की मूर्तियां गंगा में विसर्जित की, बैरिकेडिंग, रोशनी और बचाव दल नहीं थे
