Headlines

अररिया- रात 10 से सुबह 4 बजे तक सुपर पेट्रोलिंग:SP जितेंद्र कुमार ने अनुमंडलवार अधिकारी तैनात किए, मोबाइल नंबर पर मांग सकेंगे पुलिस मदद




अररिया जिले में रात के समय पुलिस की मदद पहुंचाने और गश्त मजबूत करने के लिए ‘सुपर पेट्रोलिंग’ व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत रोज रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक विशेष पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। लोग अपनी समस्या या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे संबंधित अधिकारी को दे सकेंगे। अररिया सदर अनुमंडल के लिए जारी किया नंबर एसपी जितेंद्र कुमार ने अपराध नियंत्रण और रात की गश्त को मजबूत करने के लिए अनुमंडलवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। अररिया सदर अनुमंडल की जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार को दी गई है। उनसे मोबाइल नंबर 9031827846 पर संपर्क किया जा सकता है। वे महलगांव, मदनपुर, पलासी और ताराबाड़ी थाना क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। फारबिसगंज अनुमंडल के लिए भी अधिकारी तैनात फारबिसगंज अनुमंडल की जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज किशोर कुमार को सौंपी गई है। उनका मोबाइल नंबर 9031827847 है। वे फारबिसगंज, जोगबनी, बथनाहा और घूरना थाना क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं देखेंगे। पुलिस के मुताबिक, इस व्यवस्था का उद्देश्य रात में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करना, पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराना है। आपात स्थिति या किसी अन्य परेशानी में लोग संबंधित सुपर पेट्रोलिंग अधिकारी को सूचना दे सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *