Headlines

बिहार में बढ़ने लगी ठंड, सुबह-शाम गिरेगा तापमान:अगले 4-5 दिन शुष्क रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट नहीं; हल्का कोहरा छाने का अनुमान




बिहार में नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीर… सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, अलग-अलग जिलों में तापमान का अंतर बना रहेगा।
पटना समेत प्रमुख शहरों में तापमान ये मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर आधारित क्षेत्रवार अनुमान हैं, वास्तविक तापमान में अंतर हो सकता है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में सुबह हल्का कोहरा और धुंध रहने के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर में अच्छी धूप निकलेगी। शाम होते ही तापमान में गिरावट महसूस होगी। पटना में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का बिहार पर क्या होगा असर? बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के डिप्रेशन में बदलने और इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना जताई गई है। हालांकि, फिलहाल इसके कारण बिहार में मौसम बदलने या बारिश होने का कोई सीधा संकेत नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में फिलहाल शुष्क मौसम बना रहेगा। इसलिए चक्रवात को लेकर प्रदेश के लोगों को फिलहाल बारिश या तूफान जैसी स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है। अगले 4-5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बिहार में अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर थोड़ा और बढ़ सकता है। खासकर उत्तर और दक्षिण बिहार के ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय धुंध का प्रभाव देखने को मिल सकता है। लोगों को किन बातों का रखना होगा ध्यान? बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का दौर जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *