Headlines

छठ की खरीदारी में लखीसराय जाम:नया बाजार से पुरानी बाजार तक वाहनों की कतार; घंटों फंसे रहे लोग, 15-16 नवंबर का रूट प्लान जारी




लखीसराय में छठ की खरीदारी के दौरान शुक्रवार को नया बाजार से पुरानी बाजार तक भीषण जाम लगा रहा। मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, चारपहिया और यात्री वाहन घंटों फंसे रहे। जाम के कारण बाजार पहुंचे लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खरना की खरीदारी से बढ़ा वाहनों का दबाव 14 नवंबर को खरना और छठ पूजा की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजार में भीड़ जुटने लगी थी। लोग फल, सूप, डाला, नारियल, गन्ना और पूजा की अन्य सामग्री खरीदने पहुंचे थे। इससे मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और दुकानों के आसपास जुटी भीड़ ने भी जाम की समस्या बढ़ा दी। अगले दिन से लागू होगा रूट प्लान जिला प्रशासन ने 15 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक के लिए यातायात रूट प्लान जारी किया है। इसके तहत जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। हालांकि, 14 नवंबर को खरना और खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई विशेष यातायात व्यवस्था नजर नहीं आई। पहले इंतजाम होते तो नहीं लगता जाम स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ की खरीदारी को देखते हुए पहले से पुलिस बल की तैनाती और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था होनी चाहिए थी। उनका कहना है कि समय रहते यातायात प्रबंधन किया जाता तो लोगों को घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *