Headlines

पूर्णिया:सौरा नदी के गहरे कुंड में फंसे 8 श्रद्धालु:दो नावों से किया गया रेस्क्यू, नहाय-खाय पर स्नान करने पहुंचे थे नदी तट




लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। पर्व को लेकर नदी और तालाबों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान पूर्णिया के सौरा नदी तट पर स्नान करने पहुंचे 8 श्रद्धालु नदी के बीच बने गहरे कुंड में फंस गए। पानी गहरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीम ने दो नावों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर हुए रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया। नदी के बीच बने गहरे कुंड में फंसे थे श्रद्धालु नागरिक सुरक्षा टीम के कर्मी राजकुमार ने बताया कि छठ के पहले दिन स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु नदी के बीच स्थित गहरे कुंड में फंस गए थे। पानी की गहराई के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर तैनात एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा के जवान तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। दो नावों की मदद से सभी को निकाला बाहर रेस्क्यू टीम ने तत्काल दो नावें नदी में उतारीं। जवानों ने सावधानी के साथ कुंड में फंसे श्रद्धालुओं तक पहुंचकर एक-एक कर सभी 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम की तत्परता से सभी की जान बच गई। बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की अपील घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल ने नदी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। एसडीआरएफ की मोटरबोट लगातार नदी में गश्त कर रही है। बचाव दल के जवान लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को जागरूक कर रहे हैं। उनसे अपील की जा रही है कि बैरिकेडिंग के बाहर जाकर स्नान न करें और निर्धारित सुरक्षित दायरे में ही रहें। प्रशासन ने छठ व्रतियों और उनके परिजनों से भी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे नदी के गहरे पानी में न जाएं और स्नान के दौरान सावधानी बरतें, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *