Headlines

मोतिहारी सेंट्रल जेल में 137 बंदी रखेंगे छठ व्रत:रुखसाना खातून भी करेंगी पूजा, डीएम-एसपी ने व्रतियों के इंतजाम का लिया जायजा




पूर्वी चंपारण जिले में छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी छठ की विशेष तैयारी की गई है। यहां सजा काट रहे 137 बंदी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। इनमें मुस्लिम महिला बंदी रुखसाना खातून भी शामिल हैं। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने जेल पहुंचकर व्रतियों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। जेल में 137 बंदी करेंगे छठ व्रत जेल प्रशासन के अनुसार, इस बार 137 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। इनमें रुखसाना खातून भी शामिल हैं। व्रतियों के लिए पूजा सामग्री, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। डीएम-एसपी ने इंतजामों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले के छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल में भी व्रतियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। छठ के दौरान गांवों में होगी गश्त एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छठ पर्व के दौरान पुलिस गांवों और शहरों में विशेष गश्त करेगी। इसका उद्देश्य उन घरों में चोरी की घटनाओं को रोकना है, जहां लोग पूजा के लिए घाटों पर जाएंगे। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। घाटों पर आतिशबाजी पर पूरी रोक एसपी ने कहा कि छठ घाटों पर आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन की कोशिश है कि व्रती निर्भय होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दें और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *