Headlines

छठ पर सूप-डलिया की डिमांड बढ़ी:बांस महंगा होने के बाद भी दाम नहीं बढ़े, कारीगरों को लागत निकालना मुश्किल




लखीसराय में छठ पर्व नजदीक आने के साथ पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। बांस से बने सूप, डलिया, सुपती और दूसरी पारंपरिक सामग्री की खरीदारी तेज हुई है। इन्हें बनाने वाले बांसखोर समाज के कारीगर मांग पूरी करने के लिए काम में जुटे हैं। कारीगरों का कहना है कि छठ के समय उनके पारंपरिक कारोबार में बिक्री बढ़ती है। लेकिन इस साल बांस की कीमत पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई है। बांस खरीदने, काटने, छीलने और सामान बनाने में अब ज्यादा खर्च हो रहा है। कच्चा माल हुआ महंगा इसके बावजूद तैयार सूप, डलिया और दूसरी सामग्री के दाम में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। कारीगरों के मुताबिक, कच्चा माल महंगा होने पर भी उन्हें सामान उचित दाम पर बेचना पड़ता है। कई बार मेहनताना तो दूर, लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। कारीगरों ने कहा कि मांग बढ़ने के बावजूद इस कारोबार से उन्हें उम्मीद के मुताबिक आमदनी नहीं हो रही है। फिर भी वे अपनी पुश्तैनी कला और परंपरा को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *