Headlines

सुपौल में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू:18 साल के युवाओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका; 4 दिन लगेंगे विशेष कैंप




सुपौल में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सावन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी हार्ड और सॉफ्ट कॉपी के साथ अनुपूरक-3 की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें मतदाता सूची में जोड़े गए, हटाए गए और संशोधित किए गए नामों का विवरण है। डीएम ने बताया कि जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,880 मतदान केंद्र हैं। मतदाता सूची में कुल जेंडर रेशियो 907 दर्ज किया गया है। विधानसभा वार निर्मली में 897, पिपरा में 918, सुपौल में 899, त्रिवेणीगंज में 924 और छातापुर में 896 जेंडर रेशियो है। जिले में 12,495 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत जिले में कुल 12,495 दिव्यांग (PWD) मतदाता हैं। इनमें 7,674 पुरुष और 4,821 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा वार निर्मली में 1,923, पिपरा में 2,184, सुपौल में 2,561, त्रिवेणीगंज में 2,093 और छातापुर में 3,734 दिव्यांग मतदाता हैं। BLA की संख्या में जदयू सबसे आगे जिले में राजनीतिक दलों के कुल 4,435 मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ता (BLA) हैं। इनमें जदयू के 1,880, भाजपा के 1,482, कांग्रेस के 409, राजद के 377, सीपीआई (एमएल) के 139 और बसपा के 19 अभिकर्ता शामिल हैं। संख्या के लिहाज से जदयू पहले और भाजपा दूसरे स्थान पर है। नवंबर-दिसंबर में चार दिन विशेष कैंप पुनरीक्षण के तहत पहला विशेष अभियान दिवस 21 और 22 नवंबर को तथा दूसरा 5 और 6 दिसंबर को आयोजित होगा। इन दिनों बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे। इसके लिए जिला और विधानसभा स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे। 18 साल के युवाओं को मिलेगा मौका डीएम ने बताया कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 की अर्हता तिथियों पर पात्र होने वाले युवा भी आवेदन कर सकेंगे। BLA एक दिन में दे सकेंगे 10 आवेदन निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार, राजनीतिक दलों के BLA प्रतिदिन अधिकतम 10 और पूरी पुनरीक्षण अवधि में अधिकतम 30 आवेदन ही जमा कर सकेंगे। इससे अधिक आवेदन आने पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से उनका पुनर्सत्यापन कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *