शेखपुरा में मवेशी हटाने के विवाद में किसान पर हमला:टुनटुन पासवान घायल, हालत गंभीर; तलवार और कट्टे से वार करने का आरोप




शेखपुरा में रास्ते पर बंधे मवेशियों को हटाने के विवाद में टुनटुन पासवान पर हमला कर दिया गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने गांव के तीन लोगों पर तलवार और देसी कट्टे से हमला करने का आरोप लगाया है। टुनटुन पासवान के अनुसार, शुक्रवार को वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहे थे। रास्ते में शंभू पासवान, दुलार पासवान और रामू पासवान के मवेशी बंधे थे। उन्होंने ट्रैक्टर निकालने के लिए मवेशियों को हटाने को कहा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। पीछे से हमला करने का लगाया आरोप टुनटुन ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन पर पीछे से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोपियों पर तलवार और देसी कट्टे से हमला करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत का इंतजार अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोसुंभा थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच होनी बाकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *