![]()
मोतिहारी में छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई का अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को अरेराज के एसडीओ और डीएसपी के साथ हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार घाट पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर झाड़ू और कुदाल से घाटों की सफाई की। अधिकारियों ने खुद संभाली सफाई की कमान घाट के आसपास फैले कचरे और उगी घास को हटाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई करते देख गांव के लोग भी अभियान में शामिल हो गए। सभी ने मिलकर घाट और उसके आसपास के रास्तों को साफ किया। सभी घाटों की सफाई कराने का निर्देश थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों की सफाई कराई जा रही है। इसके लिए चौकीदारों को अपने-अपने इलाके के घाटों पर जाकर ग्रामीणों के सहयोग से सफाई कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो। घाटों पर सुरक्षा के भी होंगे इंतजाम अधिकारियों ने बताया कि घाटों पर सफाई के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए रोशनी, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अर्घ्य देने आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। छठ पर्व को लेकर क्षेत्र के लोग अपने-अपने घाटों को सजाने में जुट गए हैं। वहीं, बाजारों में भी छठ की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ने लगी है।
Source link
एसडीओ-डीएसपी और थानाध्यक्ष ने छठ घाट साफ किया:ग्रामीणों ने भी संभाली कमान; घाटों पर लाइट-बैरिकेडिंग और गोताखोरों की व्यवस्था
