Headlines

Muzaffarpur Mother Daughter Suicide Case


‘बहन रीना की ननद की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उस समय उसने पति निर्भय ने रीना के गहनों को हाजीपुर की मुथूट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा था। 2 लाख रुपए कर्ज लिए थे।

.

जिसका ब्याज सिर्फ 3 महीने ही जमा किया। रीना अपने पति निर्भय से कहती थी कि मेरे गहनें वापस लेकर आओ, पर निर्भय गहनों को ला नहीं पा रहा था। इसी बात को लेकर हमेशा विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी इसी बात लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी।

इसके बाद सूचना मिली की रीना बच्चों के साथ फंदे से लटक गई।’ ये बातें मृतका रीना (28) के भाई संजीव कुमार ने कही है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर में मंगलवार दोपहर महिला दो बच्चों के साथ फंदे से लटकी थी, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई थी, पर डेढ़ साल के बेटे चंदन की जान बच गई थी। पति निर्भय शिक्षक हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पताही स्थित लक्ष्मी नगर की है।

बेटे की जान कैसे बची, परिजन को घटना की सूचना कैसे हुई, कर्ज का तनाव कैसे बढ़ा, पढ़ें रिपोर्ट…

कुछ तस्वीरें…

कमरे में लटकी मां-बेटी की लाश

कमरे में लटकी मां-बेटी की लाश

डेढ़ साल का चंदन बच गया, अपने दादा की गोद में है।

डेढ़ साल का चंदन बच गया, अपने दादा की गोद में है।

घर में जांच के लिए पहुंची पुलिस।

घर में जांच के लिए पहुंची पुलिस।

‘2 दिन पहले फाइनेंस वालों ने पैसे जमा करने के लिए कहा था’

भाई संजीव कुमार बताते हैं कि कर्ज का बोझ बढ़ने से पति-पत्नी में विवाद बढ़ता जा रहा था। निर्भय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से वो रीना के जेवर नहीं ला पा रहा था।

ब्याज नहीं देने पर 2 दिन पहले फाइनेंस कंपनी से फोन आया था कि बकाया ब्याज की राशि मूलधन में जोड़ दी जाएगी। इसके बाद निर्भय 20 हजार रुपए और घर में पहले से रखी सोने की चेन लेकर फाइनेंस कंपनी पहंचे थे।

निर्भय ने सोचा था कि जो ब्याज बचे हैं, उसे चेन देकर चुका देंगे। कंपनी वालों ने बताया था कि चेन 18 कैरेट की नहीं है। लोन की भरपाई कीजिए। इसके बाद तनाव और बढ़ गया।

पति ने सास से कुछ और जेवर मांगे थे

भाई कहते हैं कि निर्भय ने रीना की मां (सास) से कुछ जेवर मांगे थे, ताकि चेन की जगह कुछ और जमा किया जा सके। इसके लिए हम मंगलवार की सुबह निर्भय को कुछ जेवर देने वाले थे।

दोपहर में सूचना मिली कि रीना ने सुसाइड कर लिया है।

परिजन को कैसे पता चला रीना ने सुसाइड किया है…

बच्चे की लगातार रोने की आवाज से हुई शंका, पुलिस बुलाई

मृतका रीना पति-बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोपहर में उसने अपना कमरा बंद कर रखा था। मकान मालिक संजय के अनुसार दोपहर में करीब 3 बजे बच्चे की रोने की आवाज लगातार आ रही थी।

कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की भी नहीं खुली थी। इसके बाद अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत डायल-112 को फोन किया। इसके बाद मृतका के पति निर्भय को भी फोन किया।

पुलिस कुछ ही देर में पहुंच गई। उस वक्त भी बच्चा रो रहा था।

घर के बाहर जुटी थी स्थानीय लोगों की भीड़।

घर के बाहर जुटी थी स्थानीय लोगों की भीड़।

बेटे के गले पर दुपट्‌टे का ज्यादा दबाव नहीं था

पुलिस पहुंची तो दरवाजे के ऊपर कांच का वेंटिलेटर था। जिसे तोड़कर अंदर झांका तो रीना अपने बच्चों के साथ लटकी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा को तोड़ा।

डेढ़ साल का चंदन और उसकी 4 साल की बहन टूटू दुपट्‌टे से लटके थे। रीना साड़ी से लटकी थी। रीना और टूटू की मौत हो गई थी। चंदन के गले पर दुपट्‌टे का ज्यादा दबाव नहीं था। उसका पैर भी नीचे बेड से सटा था। इसलिए उसकी जान बच गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित किया।

घटना के समय पति ट्‌यूशन पढ़ाने गया था

मृतका का पति टीचर है। घटना के समय निर्भय घर में नहीं था। वो ट्यूशन पढ़ाने के लिए गया था। मकान मालिक के फोन पर वो घर पहुंचा। इसके तुरंत बाद पुलिस भी पहुंच गई थी।

निर्भय ने सबसे पहले अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में उठा लिया। जिसके बाद बेटे ने रोना बंद किया। पुलिस ने निर्भय से मौके पर पूछताछ की, पर निर्भय उस समय कुछ नहीं बता पा रहा था।

वो सदमें में था। किसी से कुछ बात नहीं कर रहा था। इसी दौरान मायके वाले पहुंच गए। जिसमें मृतका के भाई-पिता थे। मायके वाले वैशाली के रहने वाले हैं। घटना के 1 घंटे के बाद ये लोग पहुंच गए थे।

‘पता नहीं बेटी ने क्यों ऐसा किया’

मृतका के पिता लाल बाबू ने बताया कि मुझे सूचना मिली तो मैं यहां पहुंचा हूं। कमरे में देखा कि नतनी और बेटी की लाश लटकी है।

साल 2020 में शादी की थी। यहां किराए के मकान में रह रही थी। बेटा डेढ़ साल का है और बेटी चार साल की थी।

मृतका के पति अच्छे इंसान हैं- मुखिया

मुखिया संजय कुमार ने कहा कि मुझे फोन पर घटना की सूचना मिली तो मैं मौके पर पहुंचा हूं। मृतका के पति निर्भय अच्छे इंसान हैं। घर में क्या हुआ, ये तो पता नहीं है।

आजकल तो महिलाएं थोड़ी-थोड़ी बात पर कुछ कर लेंती हैं। यहां डेढ़ साल से किराए के मकान में ये लोग रह रहे हैं। निर्भय घर-घर ट्यूशन भी पढ़ाते हैं, निजी स्कूल में भी पढ़ाते हैं।

फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची थी।

फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची थी।

FSL ने जुटाए साक्ष्य, पति से पूछताछ

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने कमरे और घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

———

इसे भी पढ़िए…

पटना- घर में घुसकर ड्राइवर की हत्या:दरवाजा खुलते ही सिर में मारी गोली, मोबाइल लेकर भागे बदमाश; एक महीने पहले भी हुई थी फायरिंग

पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर सिर में गोली मारी है।मंगलवार रात करीब 11:30 बजे दो युवक घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, तभी एक युवक ने ड्राइवर के सिर में गोली मार दी। पूरी खबर पढ़ें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।