Headlines

Kulgam Terror Attack | CRPF Camp Targeted in Jammu and Kashmir


श्रीनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर नाका ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना करीब 2:15 बजे हुई। फायरिंग में दो जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।

कुलगाम, साउथ कश्मीर का हॉटबेड माना जाता है। श्रीनगर से करीब 90 मिनट यानी करीब 70-75 किमी दूर है। ये इलाका अनंतनाग-शोपियां-कुलगाम बेल्ट में आता है, जहां आतंकी गतिविधि सबसे ज्यादा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *