Headlines

टाटी नदी किनारे शराब बनाने के अड्डे पर छापा:शेखपुरा में 45 लीटर शराब पकड़ी, गैस सिलेंडर-चूल्हे जब्त; कारोबारी फरार




शेखपुरा के मुरारपुर गांव के पास टाटी नदी किनारे अवैध शराब बनाने के अड्डे पर कोरमा थाना पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद कारोबारी फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने 45 लीटर बनी शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए। पुलिस ने टाटी नदी किनारे इमली के पेड़ के पास छापेमारी की। इस दौरान मौके से 45 लीटर तैयार शराब, रसोई गैस के दो सिलेंडर, दो चूल्हे और शराब रखने के कई बर्तन बरामद किए गए। पुलिस टीम को देखते ही फरार हुए कारोबारी छापेमारी टीम में कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और पुलिस सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार व अंगद कुमार शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कारोबारी भागने में सफल रहे। अज्ञात कारोबारियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात शराब कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगी छापेमारी अमित कुमार ने बताया कि अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री के खिलाफ थाना पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस तरह के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *