![]()
नालंदा में बुधवार दोपहर टियागो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में राजगीर थाना के बरनौसा गांव के रहने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी राजू महतो अपने परिवार के साथ थे। गाड़ी में राजू की पत्नी अर्चना कुमारी और 9वीं में पढ़ने वाला बेटा रियांश कुमार (15) भी था। हादसे में तीनों घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने के दौरान रियांश की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी करीब 100 की स्पीड में थी। दरअसल, राजू का गोवा से धनबाद में तबादला हुआ था। हाल में कार खरीदी थी। छठ मनाने के लिए पूरा परिवार धनबाद से ससुराल बिहारशरीफ आ रहा था। घटना बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 फोरलेन की है। दंपती को पटना रेफर किया कार जैसे ही ट्रक से टकराई, धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 15 वर्षीय रियांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी पति-पत्नी की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां-पिता घायल:100 की स्पीड में ट्रक से टकराई कार, छठ पर ससुराल जा रहे थे केंद्रीय कर्मचारी
