Headlines

जमुई में बंद घर में आग लगी:हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता-बेटे के घर में सामान जला, आगजनी और लूटपाट का आरोप




जमुई के गरही थाना क्षेत्र के चन्नवर गांव में मंगलवार देर रात एक बंद घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखे सामान भी नष्ट हो गए। यह घर शंकर यादव हत्याकांड में गिरफ्तार गुमेल यादव और उसके बेटे बिरजू यादव का बताया जा रहा है। इस मामले में बिरजू यादव की पत्नी विनीता कुमारी ने गरही थाने में आवेदन देकर गांव के ही पवन यादव, वीरेंद्र यादव, बाल्मीकि यादव, बलराम यादव और बहादुर यादव सहित कई लोगों पर घर में आग लगाने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू घटना की सूचना ग्रामीणों ने गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गांव के लक्ष्मण ठाकुर के मोटर पाइप से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद से बंद था घर ग्रामीणों के अनुसार, शंकर यादव हत्याकांड में गुमेल यादव और उसके बेटे बिरजू यादव की गिरफ्तारी के बाद से घर बंद था। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद नहीं थे। इसी दौरान मंगलवार देर रात घर में आग लग गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस कर रही आग लगने के कारणों की जांच गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि घर में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *