Headlines

IRCTC Website App Down | Ticket Booking Error & Payment Issue


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

IRCTC की वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने में परेशानी आ रही है। यूजर्स को टिकट बुक करते समय हाई लोड का मैसेज दिख रहा है। रेलवे की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

सबसे ज्यादा दिक्कत तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त आई

  • वेबसाइट का पेज खुल ही नहीं रहा था या बहुत देर तक लोड होता रहा।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालने पर लॉगिन एरर आ रहा था।
  • ट्रेन सिलेक्ट करके पैसेंजर डिटेल भरने के बाद स्क्रीन आगे नहीं बढ़ रही थी।
  • कई लोगों के खाते से पैसे कट गए, लेकिन टिकट कन्फर्म होने का मैसेज तुरंत नहीं दिखा।

IRCTC की वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें

IRCTC वेबसाइट डाउन होने पर यूजर्स कस्टमर केयर नम्बर 14646,08044647999 और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं। ईमेल etickets@irctc.co.in के माध्यम से भी अपनी परेशानी बता सकते हैं। अगर अर्जेंट हो तो काउंटर पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग की प्रोसेस

स्टेप 1: IRCTC अकाउंट बनाएं (अगर पहले से नहीं है)

IRCTC वेबसाइट (www.irctc.co.in) या ऐप ओपन करें।

होमपेज पर “Register” बटन पर क्लिक करें।

डिटेल्स भरें: नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड, सिक्योरिटी क्वेश्चन।

मोबाइल और ईमेल पर OTP आएगा – वेरीफाई करें।

सबमिट करें। अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।

स्टेप 2: लॉगिन करें

वेबसाइट/ऐप पर “Login” पर क्लिक करें।

यूजरनेम (ईमेल या ID) और पासवर्ड डालें।

कैप्चा सॉल्व करें और लॉगिन करें।

स्टेप 3: ट्रेन सर्च करें

लॉगिन के बाद “Plan My Travel” या “Book Ticket” सेक्शन पर जाएं।

बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन स्टेशन, जर्नी डेट और AC 1st, 2nd, 3rd, Sleeper

“Submit” पर क्लिक करें। उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट दिखेगी।

स्टेप 4: ट्रेन सिलेक्ट करें और बुकिंग शुरू करें

लिस्ट से अपनी पसंद की ट्रेन चुनें (ट्रेन नंबर, डिपार्चर टाइम, अवेलेबिलिटी चेक करें)।

“Book Now” बटन पर क्लिक करें।

कन्फर्म करें: ट्रेन डिटेल्स, क्लास, क्वोटा (General/ Tatkal/ Ladies) सही हैं या नहीं।

स्टेप 5: पैसेंजर डिटेल्स भरें

Add New Passenger पर क्लिक करें और डिटेल्स भरें।

अगर पहले पैसेंजर सेव्ड है, तो “Saved Passenger” से चुनें।

आगे बढ़ने के बाद UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग पेमेंट करें।

स्टेप 6: टिकट कन्फर्मेशन और डाउनलोड

पेमेंट सफल होने पर PNR नंबर जेनरेट होगा।

“Print/Save” पर क्लिक करके e-Ticket डाउनलोड करें (PDF में)।

ईमेल/SMS पर भी कन्फर्मेशन आएगा। ट्रेन में PNR दिखाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।