Headlines

सीतामढ़ी में बाइक-मालवाहक ऑटो की टक्कर:पिता की मौत, पत्नी और 14 साल का बेटा घायल, इलाज कराकर घर लौट रहा था परिवार




अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहे एक परिवार की बाइक मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। सुरसंड थाना क्षेत्र में बनौली और हरारी दुलारपुर गांव के बीच धमकाटा के पास एनएच-227 पर बाइक और सीएनजी मालवाहक ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय रामबाबू राउत की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी और 14 वर्षीय बेटा धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इलाज कराकर घर लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, रामबाबू राउत सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित महारानी स्थान के निवासी थे। वह पत्नी और बेटे के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरसंड की ओर से सीतामढ़ी जा रहे सीएनजी मालवाहक ऑटो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पिता को मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने रामबाबू राउत को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी सुनीता देवी का इलाज किया गया, जबकि धीरज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। ऑटो छोड़कर चालक फरार हादसे के बाद सीएनजी मालवाहक ऑटो का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रामबाबू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार इलाज कराकर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में रामबाबू की जान चली गई और उनकी पत्नी-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *