Headlines

रेलवे पटरी के पास युवक का शव मिला:थैले में मिले डॉक्यूमेंट से हुई पहचान, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था




शेखपुरा में सोमवार को किऊल-गया रेलखंड पर सहनौरा रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर पूरब रेलवे पटरी के पास 28 वर्षीय युवक का शव मिला। अरियरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दस्तावेजों से हुई पहचान शव के पास मिले थैले में कपड़े, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एसबीआई की बैंक पासबुक थी। इन दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के शाम सिंह के बेटे श्रवण कुमार के रूप में की। चलती ट्रेन से गिरने की आशंका अरियरी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार साह ने बताया कि शव की स्थिति देखकर युवक मजदूर प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि वह रविवार की रात या सोमवार सुबह ट्रेन से सफर के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया होगा। संभव है कि वह डिब्बे के दरवाजे के पास बैठा हो और झपकी आने के कारण नीचे गिर गया हो। परिजनों से संपर्क की कोशिश पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क कर युवक के परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा युवक के मोबाइल फोन के जरिए भी परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *