Headlines

'तेज प्रताप यादव इंडियन पॉलिटिक्स के 'जोकर' हैं':विजेता शहजाद पूनावाला ने लालू के बेटे को बताया 'पलटू', कहा- उनका परिवार भी उन्हें सीरियस नहीं लेता




रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन-2 के विजेता और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को इंडियन पॉलिटिक्स का ‘जोकर’ बताया है। उन्होंने तेज प्रताप के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया है। शहजाद ने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें गंभीरता से नहीं लेते और न ही कोई अन्य उन्हें गंभीरता से लेता है। यहां तक कि तेज प्रताप को उनके परिवार और बिहार में भी गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने तेजप्रताप को भारतीय राजनीति का ‘जोकर’ तक करार दिया। ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाना आजकल फैशन बन गया है शहजाद पूनावाला ने वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल चुनाव हारने के बाद वोट चोरी का आरोप लगाना एक फैशन बन गया है। तेज प्रताप को बताया ‘पलटू’ शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘पलटू’ बताया। उनका कहना है कि तेज प्रताप अपने रुख और बयानों को बार-बार बदलते रहते हैं। रियलिटी शो का नतीजा निर्धारित नियमों के तहत घोषित किया गया था। तेज प्रताप के आरोपों को अपनी जीत की साख खराब करने की कोशिश बताया। तेज प्रताप ने शहजाद की जीत पर उठाए थे सवाल दरअसल राइज एंड फॉल के फाइनल के बाद तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने गौतम गुलाटी संग अपनी फोटो शेयर की थी। वहीं शहजाद की कार्टूनिश फोटो शेयर कर उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि भाजपा ने अपने पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को फायदा पहुंचाया और उन्हें विजेता बनाया। उन्होंने कहा था कि शो की ट्रॉफी के असली हकदार गौतम गुलाटी थे।
14 दिन बाद शो से बाहर हो गए थे तेज प्रताप तेज प्रताप यादव ने वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए गए ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, करीब दो सप्ताह बाद उन्होंने खुद प्रतियोगिता से बाहर होने का फैसला किया था। उन्होंने इसके पीछे लंबित कोर्ट केस और कानूनी जिम्मेदारियों को कारण बताया था। शो के फिनाले के करीब पहुंचने के बाद उन्होंने प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। वहीं, शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप के आरोपों को खारिज करते हुए उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *