Headlines

पूर्णिया- पुलिस टीम पर हमला मामले में 7 गिरफ्तार:26 नामजद, 150 पर एफआईआर; अपहृत युवक को छुड़ाने गए एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी हुए थे घायल




पूर्णिया में पुलिस पर हमला के 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 26 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 150 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के भटोत्तर गांव की है। दरअसल, 5 नवंबर को पुलिस को एक युवक के अपहरण की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद बड़हरा कोठी थाना की पुलिस कार्रवाई करने के लिए गई थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इस दौरान प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। अपहृत युवक की तलाशी में गई थी पुलिस धमदाहा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि 4 नवंबर की देर रात डायल-112 के माध्यम से बड़हरा कोठी थाना को सूचना मिली थी कि केनगर थाना क्षेत्र के रमना लोहा सिंह निवासी रिषभ राज का अपहरण कर बड़हरा कोठी के भटोत्तर गांव में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए, 5 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे प्रशिक्षु एसआई मनीष कुमार पुलिस बल और चौकीदार के साथ भटोत्तर गांव के गौढ़ीयारी टोला वार्ड संख्या-12 पहुंचे। पुलिस टीम ने विक्रम कुमार और विकास कुमार के घर की तलाशी ली, जहां अपहृत युवक रिषभ राज बैठा हुआ मिला। युवक को ले जाने के दौरान पुलिस पर हमला

जब पुलिस टीम रिषभ राज को सुरक्षित अपने साथ ले जाने लगी, तो घर के सदस्यों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और मुक्कों से पुलिस पर हमला कर दिया। शोर-शराब सुनकर मौके पर करीब 100 से 150 ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेरकर बंधक बना लिया।

एसआई आई के सिर पर हमला, 2 अन्य पुलिस कर्मी भी घायल

इस दौरान हमलावरों ने एसआई मनीष कुमार के सिर पर गंभीर वार किया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। जबकि 2 अन्य पुलिस कर्मी भी इस हमले में घायल हुए। घटना की सूचना पाकर बड़हरा थानाध्यक्ष सन्नी कुमार अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। घायलों को भेजा गया मेडिकल कॉलेज

घटना में घायल पुलिसकर्मियों को पहले बड़हराकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी एसआई मनीष कुमार की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

26 नामजद समेत 150 अज्ञात पर प्राथमिकी, 7 गिरफ्तार

बड़हरा थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बात करते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रम कुमार और विकास कुमार समेत 26 नामजद तथा 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बड़हरा थाना में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा बाकी उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *