![]()
नवादा। दीपावली की तैयारियों के बीच नवादा में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। नगर थाना क्षेत्र के मोहुली पेट्रोल पंप के पास दो वाहनों की जोरदार टक्कर में करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मृतक की पहचान मलूका बीघा गांव निवासी मनोज विश्वकर्मा के पुत्र संदीप कुमार (25) के रूप में हुई है। संदीप घर का छोटा बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो वाहनों की टक्कर में गई जान मृतक के मामा बाल्मीकि विश्वकर्मा ने बताया कि दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में उनके भांजे संदीप की मौत हो गई। उनके अनुसार, संदीप गाड़ी चलाकर सामान्य तरीके से जा रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दीपावली की तैयारी के बीच घर में पसरा मातम हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि परिवार में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं। घर की साफ-सफाई हो चुकी थी और सभी त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में खुशियों का माहौल मातम में बदल जाएगा। संदीप की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कराई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
नवादा में 2 गाड़ियों की टक्कर में युवक की मौत:मोहुली पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
