![]()
दीपावली से पहले जहानाबाद में अग्निशमन विभाग ने पटाखा दुकानों की जांच शुरू की है। शनिवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने शहरी इलाके की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दुकानों में अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी की व्यवस्था देखी गई। अधिकारियों ने आसपास के बिजली के तारों, ज्वलनशील सामान और आपातकालीन निकास की भी जांच की। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि बिना वैध लाइसेंस या फर्जी लाइसेंस से पटाखे बेचना गैरकानूनी है। ऐसा करते पकड़े जाने पर दुकान सील की जा सकती है और पटाखे जब्त हो सकते हैं। लाइसेंसधारी दुकानदारों को भी तय शर्तें मानने की हिदायत दी गई।
हर दुकान में चालू अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त बालू व पानी से भरी बाल्टियां रखना जरूरी है। दुकानों के पास बिजली के ढीले तार, खुले कनेक्शन या ज्वलनशील सामान नहीं होना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर नियमों के खिलाफ पटाखे रखने पर भी कार्रवाई होगी। विभाग ने कहा कि दीपावली के दौरान लोगों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। दुकानों की जांच जारी रहेगी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जहानाबाद में अग्निशमन विभाग ने पटाखा दुकानों की जांच की:बिना लाइसेंस बिक्री या सुरक्षा नियम तोड़ने पर दुकान सील होगी
