![]()
कटिहार में हाईवे पर लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल, जेवर और 15,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों घटनाएं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई थीं। पहली घटना 5 नवंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिघरी में कटिहार एनएच पर हुई थी। तीन अज्ञात आरोपियों ने चाकू दिखाकर एक दंपती के साथ मारपीट की और दो मोबाइल, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और 8,500 रुपये लूट लिए। इस मामले में मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 440/26 दर्ज की गई थी। मछली कारोबारियों को बनाया था निशाना दूसरी वारदात 6 नवंबर को एनएच-131ए पर हुई थी। आरोपियों ने हथियार और चाकू दिखाकर मछली कारोबारियों से नकदी, मोबाइल फोन और मछली लूट ली थी। इस मामले में मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 441/26 दर्ज की गई थी। तकनीकी जांच से तीन आरोपी गिरफ्तार लगातार हुई लूट की घटनाओं के बाद एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच और मिली जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की गई। दिघ्घी और नगर थाना क्षेत्र के आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मासुम (26), पिता स्व. संजूर, निवासी दिघ्घी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र; अभिषेक कुमार (28), पिता कैलाश प्रसाद मंडल, निवासी बड़ी दुर्गा स्थाना, नगर थाना क्षेत्र; और गरीब नवाज (22), पिता स्व. अब्दुल कासीम, निवासी दिघ्घी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, कटिहार के रूप में हुई है। बाइक, जेवर और नकदी बरामद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लूटे गए चार मोबाइल, चांदी की एक चेन, सोने की एक अंगूठी और 15,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा चार अन्य मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस बरामद सामान और दोनों घटनाओं में आरोपियों की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
कटिहार-24 घंटे में हाईवे लूटकांड का खुलासा, 3 अरेस्ट:दंपती-मछली कारोबारियों से हुई थी लूट, बाइक-नकदी समेत जेवर और मोबाइल बरामद
