Headlines

सहरसा-दीपावली-छठ पर नॉन स्टॉप बिजली को विभाग तैयार:उपकेंद्रों से ट्रांसफॉर्मर तक की जांच, खराबी पर तुरंत पहुंचेगी टीम




सहरसा में दीपावली और छठ के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों, बिजली लाइनों और अन्य उपकरणों की जांच के साथ मरम्मत कराई जा रही है। पर्व के दौरान तकनीकी खराबी आने पर तुरंत कार्रवाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। उपकेंद्रों और ट्रांसफॉर्मरों की हो रही जांच विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहरसा ई. अमित कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों और बिजली लाइनों की जांच कर रखरखाव कराया जा रहा है। जरूरी उपकरणों की भी जांच की जा रही है। तकनीकी खराबी पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। बिजली आपूर्ति में किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़े। फ्यूज कॉल सेंटर और कंट्रोल रूम रहेंगे सक्रिय बिजली से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए फ्यूज कॉल सेंटर और विभागीय कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे। उपभोक्ता बिजली सप्लाई बंद होने, फ्यूज उड़ने या स्थानीय तकनीकी समस्या आने पर फ्यूज कॉल सेंटर के मोबाइल नंबर 06478-222364 पर संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत उपभोक्ता विभागीय कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9264456421 और टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने पर्व के दौरान बिजली से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *