Headlines

समस्तीपुर में दीपावली-छठ के लिए 24 दमकल गाड़ियां तैनात:50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द, बाजारों-संवेदनशील इलाकों में होगी निगरानी




दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए समस्तीपुर जिले में अग्निशमन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। जिले में 24 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। करीब 50 अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में तैनाती अग्निशमन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि जिले के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। कर्मियों को अलर्ट रहने और सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। समस्तीपुर शहर में अनुमंडल कार्यालय और समाहरणालय परिसर में एक-एक दमकल गाड़ी रहेगी। एक गाड़ी शहर के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी। गोला रोड बाजार में भी एक दमकल गाड़ी तैनात की गई है। बाकी गाड़ियों को जिले के अन्य प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर जरूरत के अनुसार रखा गया है। पटाखा दुकानों और संकरी गलियों पर विशेष नजर धनंजय कुमार ने बताया कि दीपावली पर पटाखे जलाने, आतिशबाजी और दीप जलाने के दौरान आग लगने की आशंका रहती है। खासकर घनी आबादी वाले इलाकों, बाजारों, पटाखा दुकानों और संकरी गलियों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। छठ के दौरान घाटों, पूजा स्थलों और अस्थायी शिविरों की सुरक्षा पर भी नजर रखी जाएगी। कहीं से भी आग लगने की सूचना मिलने पर नजदीकी दमकल वाहन को तत्काल रवाना किया जाएगा। पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की अपील अग्निशमन विभाग ने लोगों से खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही पटाखे जलाने की अपील की है। पटाखे जलाते समय बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। घरों और दुकानों में दीप जलाते समय सावधानी बरतने के साथ आग बुझाने के लिए बालू, पानी या अग्निशामक यंत्र रखने को कहा गया है। विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकना और आपात स्थिति में कम से कम समय में राहत पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *