Headlines

पटना- तीन अपराधियों का एनकाउंटर:अस्पताल में हंगामा, 4 थानों की पुलिस पहुंची; 10 तस्वीरों में मुठभेड़ की कहानी




पटना में शुक्रवार सुबह पुलिस ने 3 अपराधियों का एकसाथ एनकाउंटर किया। 20 मिनट चली मुठभेड़ में अपराधियों ने पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 18 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक, तीन पेशेवर शूटर राजेश शर्मा, बबलू कुमार, जेपी यादव की मौत हो गई। तीनों प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी (PACS) अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या के आरोपी थे। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार भी जख्मी हुए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास की है।तस्वीरों में देखिए एनकाउंटर की पूरी कहानी पहले एनकाउंटर वाली जगह की फोटोज अब अस्पताल में हंगामे की तस्वीरें तीनों शव के दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचते ही हंगामा शरू हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के एक्शन को गलत बताया। शव देखने के लिए परिजन उग्र हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *