Headlines

मुजफ्फरपुर-एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 3 ठिकानों पर EOU की रेड:पटना-सहरसा में टीम कर रही छापेमारी, आय से 1.58Cr ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप




मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) सुशील कुमार के तीन ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (EOU) की टीम छापेमारी कर रही है। EOU की टीम आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। EOU ने 4 नवंबर को सुशील कुमार के खिलाफ 1 करोड़ 58 हजार 733 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज किया था। विशेष निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद गुरुवार को तीन टीमों ने तलाशी शुरू की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… छह अचल संपत्तियों का पता चला निगरानी की प्रारंभिक जांच में सुशील कुमार, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता और परिजनों के नाम पर छह अचल संपत्तियों की जानकारी मिली है। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख 71 हजार 400 रुपए बताई गई है। इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों में करीब 28 लाख 54 हजार रुपए जमा होने की जानकारी मिली है। ज्ञात आय से 110% अधिक संपत्ति का आरोप निगरानी ब्यूरो के मुताबिक, सुशील कुमार के पास ज्ञात आय के स्रोतों से 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी आधार पर निगरानी थाने में कांड संख्या 131/26 दर्ज किया गया है। इसके बाद विशेष निगरानी न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर तीनों ठिकानों पर छापेमारी की गई। वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जारी फिलहाल पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा में उनके आवास और कार्यालयों की तलाशी की जा रही है। निगरानी टीम संपत्ति से जुड़े कागजातों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *