Headlines

सहरसा कोर्ट परिसर में भरण-पोषण विवाद में मारपीट:बेल्ट से हमले का आरोप; सदर थाने में दोनों पक्षों की FIR दर्ज




सहरसा न्यायालय परिसर में भरण-पोषण की राशि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुनवाई के लिए पहुंचे ससुर लक्ष्मण झा ने अपने दामाद मणिकांत चौधरी को बेल्ट से पीटा। दोनों पक्षों ने सदर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2014 से फैमिली कोर्ट में चल रहा मामला घायल मणिकांत चौधरी नगर निगम क्षेत्र के बटराहा निवासी हैं। उनकी उम्र 38 साल है। आवेदन के मुताबिक, उनकी सास रंजना देवी और ससुर लक्ष्मण झा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मणिकांत का आरोप है कि लक्ष्मण झा की दो शादियां हुई हैं। वह दूसरी पत्नी कल्याणी देवी और बच्चों के साथ संतनगर, वार्ड नंबर 20 में रहते हैं। पहली पत्नी रंजना देवी उनके साथ नहीं रहतीं और मणिकांत के साथ रह रही हैं। मणिकांत के अनुसार, भरण-पोषण की राशि को लेकर 2014 से सहरसा फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा है। परिवार न्यायालय में 699/14, 88/16 और भरण-पोषण से संबंधित 9/24 के मामले लंबित हैं। बेल्ट से हमला करने का लगाया आरोप मणिकांत ने बताया कि गुरुवार को वह सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे रंजना देवी फोटो लेने नीचे जा रही थीं। आरोप है कि सीढ़ियों पर लक्ष्मण झा ने पहले रंजना देवी और फिर मणिकांत पर बेल्ट से हमला किया। मणिकांत के मुताबिक, उनके सिर पर कई बार बेल्ट मारी गई। उनकी नाक से खून निकला और वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन, FIR घटना के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद प्रशासनिक कर्मचारियों की मदद से मणिकांत को थाने भेजा गया। दूसरे पक्ष से लक्ष्मण झा ने भी मणिकांत के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद है। दोनों ओर से आवेदन मिले हैं। FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *