Headlines

इनर व्हील क्लब ने स्कूल में दिवाली मनाई:नवादा में बच्चियों को बांटीं मोमबत्तियां और मिठाई, रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार




नवादा के कस्तूरबा गांधी स्कूल में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बच्चियों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान बच्चियों को मोमबत्तियां और मिठाई बांटी गईं। रंगोली प्रतियोगिता भी कराई गई।
प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आई बच्चियों को पुरस्कार दिए गए। बाकी बच्चियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर कलम दी गई।
क्लब की प्रेसिडेंट रेखा रानी ने कहा कि दिवाली अंधकार से प्रकाश और बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इसे प्रेम और भाईचारे का त्योहार बताया। उन्होंने सुरक्षित और साफ-सुथरे तरीके से दिवाली मनाने की बात भी कही।
क्लब की सेक्रेटरी पुष्पा कुमारी ने ऑटिज्म से जुड़ी एक बच्ची से आत्मविश्वास बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जिंदगी किताब की तरह है और हर दिन एक नया पन्ना है। मुश्किलों से घबराने के बजाय कोशिश करते रहना चाहिए।
क्लब की सदस्य संध्या सिंह ने बच्चियों से मोबाइल का इस्तेमाल कम करने और काम की चीजें देखने को कहा। उन्होंने बड़ों का सम्मान करने की बात कही और कहा कि इससे घर, समाज और देश आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में प्रेसिडेंट रेखा रानी, सेक्रेटरी पुष्पा कुमारी, आईएसओ मुस्कान कुमारी, आशा देवी, संध्या सिंह, रजनी कुमारी, गुड़िया रानी, पूजा कुमारी, रश्मि कुमारी, आरती रानी और कंचन कुमारी शामिल हुईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *