Headlines

मगध कॉलेज में युवा संसद हुई:50 विद्यार्थियों ने संवैधानिक अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार रखे




औरंगाबाद के दानी बिगहा स्थित मगध टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में शुक्रवार को युवा संसद हुई। इसमें कॉलेज के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देना था। इसके साथ ही नेतृत्व, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना भी इसका मकसद था। विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही की शैली में अलग-अलग विषयों पर विचार रखे। उन्होंने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए बहस और चर्चा की। कार्यक्रम में विनायक वैद्य, स्नेहा आनंद, शाइस्ता सिद्दीकी, सत्यकाम सार्थक, अमन आर्यन, अभिषेक पाठक, पिंकी कुमारी, लाडली राज, ज्योति कुमारी और पियंका समेत करीब 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में राहुल सर, पंकज सर, सुधीर सर और श्रेया मैम की भूमिका रही। कॉलेज की ओर से कहा गया कि युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन हुआ। कॉलेज परिवार ने प्रतिभागियों, समन्वयकों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *