![]()
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल में पुलिस ने 361.440 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला मुरौल ओपी क्षेत्र के मीरापुर तेतौल का है। पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर की रात सूचना मिली थी कि जनक महतो स्कॉर्पियो से शराब लाकर एक झोपड़ी में रखता है और वहां से उसकी बिक्री व वितरण करता है। सूचना के आधार पर मुरौल ओपी पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद आरोपी भाग निकले। अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद पुलिस ने झोपड़ी की तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड की कुल 361.440 लीटर विदेशी शराब मिली। इसके बाद शराब और परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया। मामले में सकरा थाना के मुरौल ओपी में कांड संख्या 645/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसएसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-02 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को शराब रखने और बांटने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए, जबकि शराब और स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
मुजफ्फरपुर में 361 लीटर विदेशी शराब मिली:तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त, मौके से भागे आरोपी
