Headlines

बांका में त्योहारों पर डीजे बजाने पर रोक:SP बोले-पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगेंगे, 26 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया




बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार शाम समाहरणालय स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। देर शाम तक चली बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और पुलिसिंग की समीक्षा की गई। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले 26 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आगामी काली पूजा, धनतेरस और छठ पर्व को देखते हुए एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में हरसंभव निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पर्वों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा। एसपी ने पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने तथा प्रखंड और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। सभी जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन कराने को भी कहा। पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। बैठक में न्यायालय से प्राप्त समन, वारंट और कुर्की का समयबद्ध निष्पादन कर तामिला प्रतिवेदन न्यायालय में जमा कराने पर जोर दिया गया। नए आपराधिक कानूनों के तहत निर्धारित वैधानिक अवधि में कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। हत्या, लूट और महिला अपराध की जांच तेज एसपी ने हत्या, लूट और महिला अपराध से जुड़े मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। सीसीटीएनएस के माध्यम से अनुसंधान और डेटा प्रबंधन को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। अक्टूबर में बेहतर काम करने वाले सम्मानित अक्टूबर 2026 में कांडों के उद्भेदन एवं निष्पादन, दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था और डायल-112 की कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दुर्गापूजा और मुख्यमंत्री के आगमन पर बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, आशुतोष कुमार, अमित कुमार, एएसआई सुशील मिंज, संदीप कुमार, सौरभ कुमार, श्वेता कुमारी गुप्ता, धनजी सिंह सहित पुलिसकर्मी पंकज कुमार, मनीष कुमार और रजनीश कुमार को सम्मानित किया गया। लूट, जान बचाने और गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य कटोरिया थाना क्षेत्र में 13 सितंबर 2026 को हुई लूट का उद्भेदन कर मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने तथा आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पुलिस निरीक्षक श्रीकांत भारती, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार महतो और एएसआई बच्चन कुमार राम सम्मानित हुए। धनकुंड थाना क्षेत्र में इवेंट के माध्यम से मिली सूचना पर ईआरवी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए एएसआई अजय कुमार सिंह, सैप चालक चंदन कुमार और गृह रक्षक रंजीत कुमार एवं गोविंद यादव को प्रशस्ति पत्र दिया गया। अमरपुर थाना क्षेत्र में भीड़ से चारपहिया वाहन को सुरक्षित निकालकर वाहन मालिक को सौंपने के लिए पुलिस अवर निरीक्षक शंकर साह, महिला सिपाही अंजली कुमारी और गृह रक्षक सावित्री कुमारी सम्मानित हुईं। वहीं, अमरपुर में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पीटीसी राकेश कुमार राय, सिपाही मुंजेश कुमार और गृह रक्षक नूतन कुमारी को सम्मानित किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, रक्षित डीएसपी, बांका एवं बौंसी के एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *