Headlines

दीपावली 8 नवंबर को, महालक्ष्मी की बड़ी बहन हैं अलक्ष्मी:घर से दरिद्रता दूर रखने की कामना से अलक्ष्मी के लिए भी जलाएं एक दीपक




रविवार, 8 नवंबर को दीपावली है। यह पर्व महालक्ष्मी के प्रकट उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कार्तिक अमावस्या की रात महालक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इस दिन लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है, स्वागत के लिए घर के बाहर दीपक जलाए जाते हैं। मान्यता है कि महालक्ष्मी के पहले उनकी बड़ी बहन अलक्ष्मी भी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं। इसलिए दीपावली की रात अलक्ष्मी के लिए भी एक दीपक जलाना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शास्त्रों में अलक्ष्मी से जुड़ी कई कथाएं बताई गई हैं। अलक्ष्मी दरिद्रता की देवी हैं, इसलिए दरिद्रता को घर से दूर रखने की कामना से एक दीपक अलक्ष्मी के नाम से जलाना चाहिए। जानिए देवी लक्ष्मी और अलक्ष्मी से जुड़ी मान्यताएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *