![]()
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 4010 लीटर अवैध विदेशी शराब और 60 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने वैशाली के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने पीसी में बताया कि शराबबंदी और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई। मामला फकुली थाना क्षेत्र का है। हाजीपुर से आ रही कार से गांजा मिला पहली कार्रवाई में पुलिस ने एक जगह छापा मारकर 4010 लीटर शराब जब्त की। शराब ले जाने में इस्तेमाल हो रहे ट्रक, पिकअप और कार को भी जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई फकुली चेक पोस्ट के पास हुई। हाजीपुर की ओर से आ रही महिंद्रा थार को रोककर तलाशी ली गई। उसमें 60 किलो गांजा मिला। पुलिस ने थार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह राघोपुर, जिला वैशाली का रहने वाला है। अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस पुलिस के मुताबिक, जब्त सामान में 4010 लीटर विदेशी शराब, 60 किलो गांजा, एक ट्रक, एक पिकअप, एक कार और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस अखिलेश कुमार से पूछताछ कर रही है। पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और शराब व गांजे के स्रोत का पता लगा रही है। मुजफ्फरपुर से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
Source link
मुजफ्फरपुर में 4010 लीटर शराब-60 किलो गांजा बरामद:वैशाली का तस्कर गिरफ्तार; चेकपोस्ट पर तलाशी के बाद कार किया जब्त
