- Hindi News
- National
- Tripura BSF Attack | Villagers Assault Soldiers In Sepahijala; CM Orders Action
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने से नाराज गांव वालों ने BSF जवानों पर हमला कर दिया। हमले में 3 जवान घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर तस्करी की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
सीएम माणिक साहा ने घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…

