Headlines

नालंदा- महिला बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से रेप:शादी की बात सुनकर वॉट्सएप पर ग्रुप बनाया, फोटो-वीडियो किए वायरल; मां की शिकायत पर आरोपी अरेस्ट




नालंदा के चंडी में एक कारोबारी पर अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी के रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि नाबालिग की शादी की बात सुनकर आरोपी कारोबारी ने वॉट्सएप पर एक ग्रुप बनाया और नाबालिग से रेप के फोटो-वीडियो को वायरल कर दिया। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की मां की ओर से दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि आरोपी बिजनेस पार्टनर था, इसलिए उसका घर में आना जाना था। इसी दौरान उसने मेरी बेटी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसने फोटो-वीडियो बना लिए और बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। नाबालिग की मां के मुताबिक, कुछ महीनों में बेटी बालिग हो जाएगी, इसलिए हम लोगों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। जब इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो उसने मेरी बेटी की शादी तुड़वाने के लिए लड़के वालों के इलाके के लोगों के नंबर को जोड़कर वॉट्सएप पर एक ग्रुप बनाया और मेरी बेटी की अश्लील फोटोज और वीडियो को वायरल कर दिया। पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में बिजनेस पार्टनर है आरोपी आरोपी की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा-सरैया गांव के रहने वाले 33 साल के राजीव रंजन के रूप में हुई है। आरोपी और नाबालिग की मां पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में पार्टनर हैं। जिस जमीन पर पशु आहार बनाने की फैक्ट्री है, वो आरोपी के नाम पर है, जबकि फैक्ट्री के मैनेजमेंट का काम नाबालिग की मां संभालती है। कारोबार के सिलसिले में आरोपी का नाबालिग के घर पर लगातार आना-जाना लगा रहता था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपनी बिजनेस पार्टनर की बेटी से जान-पहचान बढ़ाई और धीरे-धीरे उसे अपने झांस में ले लिया। ब्लैकमेलिंग, धमकी और लगातार शोषण नाबालिग की मां के मुताबिक, आरोपी ने रेप के बाद बेटी की अश्लील तस्वीरें क्लिक कर ली और वीडियो भी बना लिया। इसी को आधार बनाकर बेटी को ब्लैकमेल करने लगा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। नाबालिग की मां के मुताबिक, आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसकी वजह से बेटी ने परिवार में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। शादी तय होते ही बनाया सोशल मीडिया ग्रुप, वायरल की तस्वीरें मामला तब सामने आया, जब लड़की की शादी तय हो गई। जब इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो उसने लड़की की शादी तुड़वाने के लिए और परिवार को बदनाम करने के लिए फोटोज-वीडियो वायरल कर दिए। इसकी जानकारी के बाद नाबालिग की मां थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराया। पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई पीड़िता की मां की ओर से की गई शिकायत के बाद चंडी थाना की पुलिस ने आरोपी राजीव रंजन के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धारा 67 समेत गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर चंडी थाना के SHO अखिलेश कुमार झा ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच पूर्व में व्यावसायिक संबंध और प्लांट की जमीन को लेकर विवाद भी था। इसी दौरान आरोपी का पीड़िता से संपर्क हुआ और उसने आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ग्रुप में वायरल कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *