![]()
किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के हरूवाडांगा स्थित सुल्तानगंज वार्ड संख्या 10 में बुधवार को घर के पास मिट्टी खोदने गई 3 मासूम बच्चियों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां घर के पास ही मिट्टी खोदने के लिए गई थीं। बच्चियां अपने घर में मिट्टी लेपने के लिए मिट्टी टोकरी से घर ला रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला धंस गया और तीनों उसके नीचे दब गईं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिये… एक ही परिवार के 3 बच्चियों की मौत हुई आसपास मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो शोर मचाया और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की 2 बेटियों नगमा प्रवीण (10) और निशा प्रवीण (9) और फरियाद आलम की बेटी रूबी खातून (8) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी बताया जाता है कि जमदेश आलम और फरियाद आलम दोनों सगे भाई हैं। ऐसे में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हैं।
Source link
मिट्टी का टीला धंसने से 3 बच्चियों की मौत:किशनगंज में घर के लिए मिट्टी लेने गई थी
