Headlines

मुजफ्फरपुर में UGC एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज का मार्च:सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे; NDA सरकार को दी राजनीतिक चेतावनी




मुजफ्फरपुर में UGC एक्ट वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश मार्च निकाला। सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दोपहर करीब एक बजे खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकला मार्च जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने UGC और केंद्र की NDA सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया। NDA को सत्ता में लाने में सवर्ण समाज की अहम भूमिका मार्च का नेतृत्व कर रहे अमर बाबू ने कहा कि NDA सरकार को सत्ता में लाने में सवर्ण समाज की भी अहम भूमिका रही है, लेकिन आज यही सरकार समाज के लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने राजनीतिक चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में बांकीपुर और बोचहां में इसका ध्यान रखा जाएगा। उनके इस बयान को प्रदर्शनकारियों की ओर से आगामी चुनावों में राजनीतिक जवाब देने की चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। UGC एक्ट को वापस लेना प्रमुख मांगें प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में UGC एक्ट को वापस लेना और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करना शामिल है। उनका कहना था कि सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *