Headlines

Bhopal Retired IAS Murder Case


रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के करीब एक महीने बाद मुख्य आरोपी केयर टेकर वरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आगरा से पकड़ा गया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भोपाल लाते समय मुगालिया छाप के पास उसने पुलिस टीम से झूमा झटकी की और भाग

.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया था। भोपाल लाते समय उसने पुलिस टीम से बचकर भागने का प्रयास किया। अब उससे पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जाएगा।

राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद से ही वरुण फरार था। उसकी तलाश में भोपाल पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गई थीं। पुलिस ग्वालियर, मथुरा, वृंदावन और पंजाब सहित कई जगह दबिश दे चुकी थी। जांच के दौरान आरोपी के CCTV फुटेज भी सामने आए थे, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम था

आरोपी की गिरफ्तारी में देरी और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने SIT गठित की थी। इसकी कमान पुलिस मुख्यालय में पदस्थ AIG उमेश तिवारी को सौंपी गई थी। फरार वरुण पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। SIT उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही थी।

IAS एसोसिएशन ने CM से की थी मुलाकात

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या के बाद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी का मुद्दा IAS एसोसिएशन ने उठाया था। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पहले मुख्य सचिव और फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई की मांग की थी।

30 सितंबर की रात घर में हुई थी हत्या

30 सितंबर की रात सूरज नगर स्थित घर में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह पत्नी निशी अग्रवाल ने कमरे में उनका शव देखा था। शुरुआती जांच में घर की अलमारियों का सामान बिखरा मिला था। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप भी निकला हुआ था।

पुलिस को आशंका थी कि हत्या के बाद घर में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। वारदात के बाद से ही घर में केयरटेकर के तौर पर काम करने वाला वरुण संदिग्ध था। अब उससे हत्या की वजह, वारदात की तैयारी, लूट की आशंका और फरारी के दौरान की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

_____________________

यह खबर भी पढ़ें…

दूसरी शादी से नाराज था, गर्लफ्रेंड से भी मारपीट करता था; 26 दिन से फरार

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के संदिग्ध केयर टेकर वरुण कुमार के पुराने विवादों की जानकारी सामने आई है। पुलिस को पता चला है कि वह पंजाब में रहने वाली अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड से मारपीट कर चुका है। पिता की दूसरी शादी से नाराज होकर उन पर भी हमला कर चुका था। हालांकि, इन घटनाओं का राकेश अग्रवाल की हत्या से सीधा संबंध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।