Headlines

स्कोर्पियो ने मोपेड सवार 2 मजदूर को रौंदा, मौत:सीतामढ़ी के नंदवारा चौक के पास हादसा; काम करने ढेंग जा रहे थे दोनों




सीतामढ़ी में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोपेड सवार दो मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र में नंदवारा चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के सेखैना गांव निवासी हरिलाल ठाकुर और अशोगी गांव निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों मजदूर मंगलवार सुबह अपने घर से मोपेड पर सवार होकर काम के सिलसिले में ढेंग जा रहे थे। दोनों पेशे से कल मिस्त्री थे। दोनों मजदूरी करने के लिए निकले थे। इसी दौरान नंदवारा चौक के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मजदूर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके से आई तस्वीरें… आसपास के गांवों के रहने वाले थे दोनों हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। रोजी-रोटी के लिए घर से निकले दोनों मजदूरों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों मृतक आसपास के गांवों के रहने वाले थे। घटना के बाद स्कॉर्पियो छोड़कर स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *