Headlines

Rahul Gandhi Challenges PM Modi for Public Debate


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Challenges PM Modi For Public Debate | Controversy Statement

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को बहस का चैलेंज दिया है। करीब 1.50 मिनट के वीडियो में राहुल कह रहे है- “24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।”

देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।

सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, एपस्टीन – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत। दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए। आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा।

राहुल बोले- मुझ पर मानहानि के 45 केस

वीडियो में राहुल कह रहे हैं- बाकी चीजों पे आपने डिफेमेशन केस लगा रखा है, शायद 45 डिफेमेशन केस मेरे ऊपर हैं। मगर इस डिबेट मामले पर, फॉरेन कनेक्शन पर आप डिफमेशन नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी।

राहुल अब तक 4 बार पब्लिकली बहस की चुनौती दे चुके

1. अगस्त 2018- राफेल पर: कर्नाटक के बेलगाम में जनध्वनि रैली में – “मोदी जी और मेरे बीच राफेल पर बहस करा दो, मैं घंटों बोलूंगा”।

2. 2 जनवरी 2019 – राफेल पर 20 मिनट वाली बहस का चैलेंज: लोकसभा में – “मुझे PM के साथ 20 मिनट वन टु वन बहस करने दो, US प्रेसिडेंशियल डिबेट की तरह”। साथ ही कहा था कि PM में हिम्मत नहीं है।

3. अप्रैल 2019- भ्रष्टाचार पर: मेनिफेस्टो लॉन्च के बाद और फिर 7 अप्रैल को – मोदी के एक इंटरव्यू के बाद ट्वीट किया – “आप भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते, मैं आपको भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती देता हूं”।

4. 2024 चुनाव से पहले – पूर्व जस्टिसों का चैलेंज: राहुल समेत विपक्ष ने पूर्व जजों (मदन लोकुर, एपी शाह) के जरिए PM को लेटर लिखकर नेशनल सिक्योरिटी, अडानी, इलेक्टोरल बॉन्ड पर डिबेट को कहा था, जिसे PMO ने इग्नोर किया।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- मोदी विदेशी मदद से पीएम बने: और अब भी उसी मदद से बने हुए हैं; भाजपा बोली- राहुल विदेशी ताकतों के हाथों इस्तेमाल हो रहे

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और उन्हीं की मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। वहीं, भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोलकाता में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता लाना चाहती हैं। इसके लिए राहुल गांधी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।