Headlines

छठ-घाटों की सफाई में नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत::कई शिफ्टों में चल रहा अभियान; मिनी पोकलेन से पानी के अंदर का कचरा भी हटाया जा रहा हैं।




लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बेतिया नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व में कुछ ही दिन शेष रहने के कारण शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की टीमें जुटी हैं। शहर के प्रमुख छठ घाटों पर कई शिफ्टों में सफाई कराई जा रही है। घाटों के पानी से भी निकाला जा रहा कचरा महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि छठ घाटों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। घाटों पर फैली गंदगी हटाने के साथ पानी के अंदर जमा कचरे की भी सफाई कराई जा रही है। इसके लिए नगर निगम की मिनी पोकलेन मशीन लगाई गई है। मशीन की मदद से घाटों के पानी में मौजूद कचरे और गंदगी को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान परेशानी न हो। दुर्गाबाग घाट पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा इसी क्रम में मंगलवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दुर्गाबाग छठ घाट पहुंचकर सफाई और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। महापौर ने बताया कि प्रत्येक छठ घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की विशेष सफाई कराई जा रही है। कच्चे और जर्जर पहुंच पथों को भी चलने योग्य बनाया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों, बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो। घाटों पर रोशनी और बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त महापौर ने घाट परिसर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नगर निगम के बिजली कर्मियों की ओर से खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। बिजली के खंभों की अर्थिंग की होगी जांच विद्युत सुरक्षा को लेकर भी महापौर ने विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने घाटों पर लगे प्रत्येक बिजली के खंभे की अर्थिंग व्यवस्था की जांच कराने को कहा है। महापौर ने कहा कि छठ के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में बिजली सुरक्षा में लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सभी खंभों की अर्थिंग की जांच और जरूरी सुधार समय रहते पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य छठ घाटों पर स्वच्छता, सुगम आवागमन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और निश्चिंतता के साथ छठ का अनुष्ठान संपन्न कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *