![]()
दैनिक भास्कर के सार्थक दीपावली अभियान के तहत बांका जिले के रजौन प्रखंड के सोहानी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर के आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को जरूरतमंद परिवारों की मदद करने और उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी के सौजन्य से आंगनबाड़ी और विद्यालय के कुल 67 बच्चों के बीच स्लेट, पेंसिल और चॉकलेट वितरित की गई। जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने का दिया संदेश कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि दीपावली का उद्देश्य केवल अपने घरों को दीपों और रोशनी से सजाना नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाना है। बच्चों को छोटी उम्र से ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी ने कहा कि दैनिक भास्कर की सार्थक दीपावली पहल समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की सराहनीय कोशिश है। ऐसे अभियानों से बच्चों में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। बच्चों को मानवीय मूल्यों की सीख दी भाजपा जिला प्रवक्ता निरोज झा ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही दूसरों की मदद करने और मानवीय मूल्यों को अपनाने की शिक्षा मिलनी चाहिए। इससे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है। वहीं, भाजपा नेता बमशंकर साह और प्रभाष केशरी ने बच्चों से दीपावली से पहले आसपास के जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की पहचान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मिलकर अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को मिठाई, कपड़े, खाद्य सामग्री या अन्य जरूरी सामान देकर त्योहार की खुशियों में शामिल कर सकते हैं। मिट्टी के दीप जलाने और ग्रीन पटाखे इस्तेमाल करने की अपील कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बच्चों से मिट्टी के दीप जलाने और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करने की अपील की गई। इस मौके पर शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव शिवपूजन सिंह, कन्हैया लाल सिंह, मुनेश्वर पासवान, रविंद्र कुमार, राजा कुमार, श्रीकांत साह, सुमित कुमार, आंगनबाड़ी सेविका मौसम कुमारी, सहायिका रेखा देवी, प्राथमिक विद्यालय सोहानी के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार आनंद, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
बांका के गांव में सार्थक दीपावली अभियान:बच्चों को किया जागरूक, 67 बच्चों को स्लेट-पेंसिल और चॉकलेट बांटे, ग्रीन पटाखे इस्तेमाल करने की अपील
