Headlines

कटिहार में जल जीवन हरियाली दिवस मनाया:अधिकारियों ने जल संरक्षण और पौधों की देखभाल के लिए जनभागीदारी की अपील की




कटिहार जिला प्रशासन ने मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया। नवंबर के पहले मंगलवार को हुए कार्यक्रम का विषय था, “जल-जीवन-हरियाली: जन जागरूकता से सतत विकास की ओर सामूहिक पहल।” उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी के कार्यालय कक्ष से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े। सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक संगठनों में गोष्ठियां, परिचर्चाएं और जागरूकता गतिविधियां करने पर जोर दिया गया। संसाधनों के सही इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया जाएगा पंचायत स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जल व हरियाली के संरक्षण को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने की बात कही गई। विद्यालयों और संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर वाद-विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराने का निर्देश दिया गया। इनके जरिए बच्चों और युवाओं को जल की अहमियत, पौधरोपण, पौधों की देखभाल और प्राकृतिक संसाधनों के सही इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में कहा गया कि जल और हरियाली का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है। पर्यावरण और जैव विविधता की रक्षा के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी बताया गया। जिला प्रशासन ने लोगों से पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने और तालाबों, पोखरों व जलस्रोतों को साफ रखने की अपील की। साथ ही पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक संभालने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *