![]()
सहरसा के पूजा बैंक्विट हॉल में बुधवार को चिल्ड्रेन स्कूल एसोसिएशन, कोसी रेंज के अध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुनाव कराया गया। इसमें वीरेंद्र कुमार साहा ने मनोज मनोहर को 4 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। साहा को 94 और मनोज मनोहर को 90 मत मिले। चुनाव में प्रमंडल के निजी स्कूलों के निदेशकों और प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद वीरेंद्र कुमार साहा को विजयी घोषित किया गया। नतीजे सामने आने के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और गुलाल से उनका स्वागत किया। साहा ने जीत के लिए संगठन के सदस्यों का आभार जताया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प जीत के बाद साहा ने कहा कि संगठन के हर सदस्य को साथ लेकर चलना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से काम आगे बढ़ाने की बात कही। साहा ने कहा कि निजी स्कूलों के शोषण और दोहन को रोकने के लिए संगठन एकजुट होकर काम करेगा। स्कूल संचालकों की समस्याओं का सामना मिलकर किया जाएगा। पहले चुनाव में बराबर मिले थे वोट एसोसिएशन के सचिव रमेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पहले हुए चुनाव में दोनों पक्षों को बराबर मत मिले थे। इस कारण चुनाव का परिणाम लंबित रह गया था। सदस्यों के सहयोग से बुधवार को दोबारा मतदान कराया गया। चुनाव के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी, चुनाव समिति के सदस्य और कोसी प्रमंडल के सहरसा, सुपौल व मधेपुरा से आए निजी स्कूलों के संचालक और शिक्षक मौजूद रहे।
Source link
सहरसा-चिल्ड्रेन स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र साहा:समर्थकों ने फूल-माला से किया स्वागत, मनोज को 4 वोटों से हराया
